खोदावन्दपुर: ऑक्सीजन मैन राजेश सुमन को मिला डॉ कलाम लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्ड

खोदावन्दपुर/बेगूसराय। मिसाईल मैन के नाम से चर्चित देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि के अवसर पर ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा श्रीकृष्ण साइंस सेंटर पटना में  कलाम यूथ इंटरनेशनल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन कम करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ऑक्सीजन मैन के नाम से चर्चित ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर राजेश कुमार सुमन को डॉ कलाम लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया.
बताते चलें कि ऑक्सीजन मैन अब तक बेटी और वन को बचाने के लिए बेटी के सम्मान में बेटी के नाम से अपने निजी खर्च पर 1 लाख 25 हजार से अधिक आम का पौधरोपण कर चुके हैं. इसके अलावे शुद्ध प्राणवायु को बचाने के लिए सुमन ऑक्सीजन बचाओ हरित यात्रा कैंपेन चला रहे हैं. पीठ पर पौधा और नाक में ऑक्सीजन मास्क लगाकर सांकेतिक डेमो के माध्यम से देशभर में घूम घूम 58000 किमी का यात्रा कर चुके हैं. ऑक्सीजन मैन हेरिटेज झील और तालाब को बचाने के लिए मुहीम चला रहे हैं. कई तालाब और झील का भी जीर्णोधार करवाया है. कई हेरिटेज झील को रामसर साइट का दर्जा दिलवाने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं. इनके नेतृत्व में दुनियां का पहला ग्रीन पाठशाला बीएसएस क्लब का स्थापना किया गया है, जिसमें बेटियों और गरीब छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग दिया जाता है और फीस के रूप में 18 पौधरोपण करवाया जाता है. इसके अलावे राजेश सुमन जन्मदिन, शादी और शादी के सालगिरह जैसे मांगलिक अवसरों पर हरित उपहार में पौधा भेंट करते हैं. इनका प्रयास है कि जन्मदिन और शादी के सालगिरह के अवसर पर केक काटने के बजाय पौधरोपण करने का संस्कार विकसित हो. पौधा वाले गुरुजी ट्रीमैन राजेश कुमार सुमन मूल रुप समस्तीपुर जिला के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत ढरहा गांव के रहने वाले हैं. उनके इस प्रयासों की चर्चाएं देश विदेश में खूब हो रही है. इनके कार्यों का सराहना पीएमओ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी कर चुके हैं. इनको अबतक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों अवार्ड से सम्मानित किया जा चुके हैं.