सी डी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में मजदूर दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित* कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, विद्यार्थियों को श्रम व मानवता के मूल्यों का दिया संदेश*

खोदावंदपुर/बेगूसराय। सी डी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में मजदूर दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक मृत्युंजय कुमार के द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सचिन कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. वही विद्यालय की चेयरपर्सन मंजु सनगही ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और उनके परिश्रम व एकता का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने मजदूर दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालय से जुड़े कर्मियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर हमारे देश की वास्तविक ताकत हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं. उनके संबोधन के पश्चात विद्यालय के सभी ड्राइवर, खलासी एवं अन्य कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को श्रम के महत्व, समानता, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही सभी ने मजदूरों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.