खोदावंदपुर/बेगूसराय। गुरुवार को बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार टोला में संगठन की मजबूती को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम शंकर यादव ने संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच जागरूक करने की बात कही. इस मौके पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार ने जद्दोजहद के बाद अपना सरकार बनायी और अति पिछड़ा समुदाय के लिए अति पिछड़ा आयोग का गठन किया तथा विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण देने का काम किया, जिसके बदौलत आज कई भाई बहनें पंचायत प्रतिनिधि बने हुए हैं. यह गौरव की बात है. वहीं पार्टी के प्रखंड प्रभारी मोहम्मद जियाउल्लाह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की तथा कहा कि नीतीश कुमार जन जन के नेता हैं. वहीं छौड़ाही जदयू मीडिया सेल के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षा दर में काफी बढ़ोतरी की है. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से गांव के टोले मुहल्ले में जाकर एक-एक जनता से मिलकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाने की बात कहीं. वहीं जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम ठाकुर के द्वारा बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सदस्य गोपाल कुमार गुप्ता को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. उनके मनोनीत होने पर सरपंच नवीन प्रसाद यादव, उपमुखिया राकेश रामचंद महतो, उपसरपंच दिनेश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार, संतोष कुमार महतो, महेश शर्मा, मनीष चौधरी, सन्नी कुमार, मोहम्मद फैयाज, अमरजीत पंडित, समाजसेविका रेखा देवी समेत अनेक लोगों ने श्री गुप्ता को शुभकामनाएं दी है. इस मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी के द्वारा मुझे इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है, जिसका मैं पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करूंगा. और पार्टी को जब जहां जरूरत पड़ेगा, वहां मैं हमेशा खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा तथा अति पिछड़ा समुदाय के लोगों के सुख दुख में हरसंभव साथ देने का प्रयास करूंगा.