खोदावंदपुर,बेगूसराय। एपीएसएम कॉलेज, बरौनी के संस्कृत विभागाध्यक्ष राम अगर प्रसाद को डिग्री कॉलेज, खोदावंदपुर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है, उनकी नियुक्ति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई है. मिली जानकारी के अनुसार राम अगर प्रसाद लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ अब खोदावंदपुर के डिग्री कॉलेज को मिलेगा. उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
वहीं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मसुराज में स्नातक स्तर की पढ़ाई की स्वीकृति भी प्रदान की गई है. इस निर्णय से स्थानीय लोगों और छात्रों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. शिक्षा क्षेत्र में हुए इन सकारात्मक बदलावों को लेकर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि इससे इलाके में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा.