खोदावंदपुर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक बनी मजाक, प्रमुख रहे नदारद, विपक्ष का हंगामा

खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पंचायत समिति की विशेष बैठक सोमवार को पूरी तरह अव्यवस्था और लापरवाही की भेंट चढ़ गई. हैरानी की बात यह रही कि जिस बैठक को प्रखंड प्रमुख ने स्वयं बुलाया था, वही उसमें शामिल नहीं हुए. इससे सदन की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए और जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखी गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्रांक 233, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के अनुसार, 4 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्रखंड सभागार (कर्पूरी भवन) में पंचायत समिति की विशेष बैठक निर्धारित की गई थी. बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया था. निर्धारित समय पर जब बैठक शुरू होनी थी, तब न तो प्रखंड प्रमुख पहुंचे और न ही अधिकांश पंचायत समिति सदस्य. स्थिति यह रही कि सदन की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं. अधिकारियों में भी केवल कंटटंकअककंकककटंटंटंटंककंअअकबीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ही मौजूद दिखे, जबकि अन्य विभागों के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे. बैठक में पहुंचे पंचायत समिति सदस्य विनोद सहनी, मालती देवी एवं पूर्व प्रमुख मिथिलेश कुमार मिश्र ने इस लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे जनता के साथ मजाक बताते हुए कहा कि जब खुद प्रमुख ही बैठक में नहीं आएंगे, तो विकास कार्यों की समीक्षा कैसे होगी. सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की कार्यशैली से पंचायत व्यवस्था की साख पर असर पड़ रहा है. इस दौरान सदन में हंगामे की स्थिति बनी रही और बैठक बिना किसी ठोस निर्णय के औपचारिकता बनकर रह गई. जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो सकें.