खोदावंदपुर में बड़ी धूमधाम से मनायी गयी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान् की जयंती समारोह

खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में शनिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान् की जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनायी गयी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा समाज के उपसभापति राजेन्द्र महतो ने की.इस मौके पर कुशवाहा समाज के त्रिवेणी महतो, प्रो संजय कुमार सुमन, कुमारी सावित्री कुशवाहा, अवधेश कुमार, असीम आनंद, रामपदारथ महतो, धर्मेन्द्र कुमार, युगेश्वर महतो, अरुण महतो, नवीन कुमार धर्म, रंधीर कुमार वर्मा, आनंद मार्गी डॉ राम स्वार्थ देव, राजद नेता प्रो ब्रजनंदन यादव, डॉ संजय कुमार, रंजीत पासवान आदि ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक को महान बताया और कहा कि सम्राट अशोक ने जनता की भलाई के लिए बहुत कुछ किया. उनके बताए रास्ते पर चलना ही सम्राट अशोक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वक्ताओं ने सम्राट अशोक के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प भी लिया.
वहीं दूसरी ओर खोदावंदपुर मुख्यालय में प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2299वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा बेगूसराय के युवा जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखंड भारत नीव रखी, उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार विदेशों में भी किया. उन्होंने शांति का संदेश संपूर्ण अखंड भारतवासी को दिया. समारोह को जदयू नेता विनोद कुमार, आरएसएस के अवनीश कश्यप, भाजपा नेता डॉ हरेराम सिंह, रविंद्र कुमार, घनश्याम कुमार, संतोष कुमार दास, विजय सिन्हा, लोजपा (आर) नेता नीतीश कुमार, गौरव कुमार उर्फ जीपी सिंह, रामध्यान महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास भारती समेत अन्य ने संबोधित किया. इस मौके पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान् के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.