खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गुरुवार को कोरजाना गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें प्राकृतिक खेती के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया.इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रामपाल ने दी. वहीं वैज्ञानिक डॉ विपिन ने प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर देते हुए प्राकृतिक खेती के विभिन्न अपघटक और मानव जीवन में उसके महत्व के बारे में बताया. इस मौके पर प्रगतिशील किसान डॉ रामकुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न अपघटन, वीजामृत, धन जीवामृत, नीमच ब्रह्मास्त्र को बनाने की विधियों और उसके उपयोग के बारे में किसानों को बताया.वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभय रंजन ने जलवायु अनुकूल कार्यक्रम के तहत रबी फसलों में होने वाले रोग एवं कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की. इस कार्यक्रम में कोरजाना के अलावे अन्य गांवों के दर्जनों किसानों ने भाग लिया. इस अभियान में किसानों ने प्राकृतिक खेती पर शंकाओं और विभिन्न समस्याओं से वैज्ञानिकों को अवगत कराया, जिसमें वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया गया.