खोदावंदपुर/बेगूसराय। जिले में बीते दिन हुए गोलीकांड के असली जिम्मेदार हैं तो वो सीएम नीतीश कुमार हैं। हो सकता है इस घटना के अपराधी किसी सरकारी ऑफिस में अभी बैठे हो। भारत सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर बुधवार को जमकर हमला बोला। बेगूसराय जिला भाजपा इकाई के द्वारा गोलीकांड की घटना को लेकर बाजार और सड़क को बंद कराया गया था। कहीं कोई बाजार बंदी का असर शहर में नहीं दिखा, लेकिन एनएच 31 पर पावर हाउस चौक से लेकर टाउनशिप चौक तक सैकड़ों ट्रक एवं सवारी गाड़ी सड़क के दोनों ओर घंटों बंद रहने के कारण गाड़ी घंटों तक खड़ी रही। सड़क जाम रहने के कारण घंटों जाम में यात्री फंसे रहे। एंबुलेंस गाड़ी को भाजपा के लोगों ने जाने से नहीं रोका। वहीं केंद्रीय मंत्री ने हर हर महादेव चौक पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घरणा प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पटना से बेगूसराय पहुंचे थे।उन्होंने कहा सीएम आरजेडी के इशारे पर अभी चल रहे हैं, जबकि अपराधी सूबे में बेखौफ हैं। अपराधी को पकड़ने के बजाय सरकार उन्हें संरक्षण देती है। इससे पूर्व गिरीराज सिंह ने मृतक चंदन के घर पहुंच कर उनके अर्थी को कंधा दिया। जब अर्थी को कंधा दे रहे थे तो उनके दोनों आंखों में आंसू भर आए। बिहार सरकार से उन्होंने मृतक चंदन के आश्रितों को 1 करोड़ रुपये और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की है। बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर गोली से घायल हुए सभी लोगों से मिला और उन्हें सांत्वना दिया। वहीं पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कल की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अपराधियों ने 35 से 40 किलोमीटर तक शाम को 5 बजे में उस समय रात का भी समय नहीं था। अपराधी बछवाड़ा से गोली चलाते हुए बरौनी थर्मल तक एक नहीं दो नहीं बल्कि 10 लोगों को अपराधियों ने गोली मारा, जिसमें से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उन्होंने कहा बिहार की सत्ता पर जब से जंगल राज के युवा आसीन हुए हैं। तब से बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होने कहा कल की जो घटना आप लोगों को देखने को मिला, वजह उसी का परिणाम है। बिहार में भाजपा और जदयू की जबतक सरकार रही, तबतक सूबे के लोग दिन हो या रात हो घर से बेफिक्र होकर निकल कर बाजार जाते थे।
बोले- सीएम नीतीश कुमार में अगर थोड़ा सा भी नैतिकता का ज्ञान है, तो उन्हें अपनी कुर्सी से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संजीव सिह, भाजपा नेता देवानंद सिंह कुशवाहा, विनोद सिंह, भाजपा नेत्री वंदना सिंह, अनीता सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा के द्वारा बंदी को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी काफी चौकस जगह जगह दिखे।
बेगूसराय गोलीकांड मामले में एसपी ने सात पुलिस कर्मियों को किया निलंबित-
बेगूसराय। गत मंगलवार की शाम बेगूसराय में हुई गोलीकांड मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी पुलिस कर्मियों के ऊपर संध्या गश्ती में लापरवाही का आरोप लगा है। जिस कारण से एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले सात पुलिस कर्मियों में फुलवड़िया थाना के शशि भूषण सिंह, जीरोमाइल ओपी थाना के मुकुरु हेंब्रम, चकिया ओपी थाना के विनोद प्रसाद, तेघड़ा थाना के कृष्ण कुमार, एफसीआई ओपी थाना के पीटीसी रमेंद्र कुमार, बरौनी थाना के पीटीसी संजय कुमार और बछवाड़ा थाना के पीटीसी राम किशोर सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया है।