बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर शोक

खोदावन्दपुर/बेगूसराय। बुधवार को बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गोगल टोल निवासी व वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता 95 वर्षीय रघुनंदन महतो का निधन हो गया.उनके निधन पर दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त की है. शोक व्यक्त करनेवालों में पंचायत के मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य संजीत कुमार, गोपाल गुप्ता, चन्द्रशेखर चौधरी, समाजसेवी राजेश कुमार, श्याम शर्मा, लक्ष्मण महतो समेत अनेक लोग शामिल हैं. इस मौके पर पंचायत के मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा ने अपने निजी कोष से वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किया.