विभूतिपुर: आलमपुर कोदरिया में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 13 स्थित आलमपुर डीह हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को दो दिवसीय श्री श्री 108 अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो शोभायात्रा गांव का भ्रमण करते हुए आलमपुर डीह पोखर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। उसके बाद शोभायात्रा पुनः माधोपुर होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, तत्पश्चात पंडित जगदीश प्रसाद आर्य व श्याम नन्दन शास्त्री के द्वारा विधि विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। शोभायात्रा में 111 नर नारियों ने भाग लिया। वहीं बाबा हरिदास व जय लाल दास के द्वारा शालिग्राम भगवान रामजी के मूर्ति का स्थापित किया गया। अष्टयाम यज्ञ के मुख्य यजमान पुजारी बाबा बालेश्वर सिंह के अलावे उनके सहयोगी विमल कुमार, शंकर महतो, स्वाति कुमारी, जुगुनू कुमारी, संजना कुमारी, लूसी कुमारी, विनोद कुमार, राजा सिंह, कुंदन कुमार, हरेराम सिंह, रामचन्द्र सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।
वहीं जय सीताराम सीताराम सीताराम जय सीताराम महामंत्र के साथ ग्रामीण संकृतन मंडली के महंत मोहन दास के द्वारा संकल्प दिलाया गया। मौके पर पूर्व मुखिया चन्द्रदेव प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, कृष्ण प्रसाद सिंह, महेश कुमार, अशोक कुमार, कालेश्वर सिंह, चंदन कुमार, सौरव कुमार, कपिलेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह, रौशन कुमार सिंह , जगदीश प्रसाद सिंह सहित कई अन्य लोगों ने अष्टयाम यज्ञ को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।